उत्तर प्रदेश

पुलिस चौकी के अंदर जोरदार धमाका, दीवार में आई दरार, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
7 Nov 2026 8:14 AM IST
पुलिस चौकी के अंदर जोरदार धमाका, दीवार में आई दरार, मचा हड़कंप
x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद की एक पुलिस स्टेशन में धमाके की खबर सामने आई है. इंदिरापुरम थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार रात अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ. धमाका इतना तेज था कि पुलिस चौकी के दो शीशे टूट गए और एक दीवार में भी हल्की दरार आ गई.
ये हादसा रात करीब 9 बजे हुआ. हादसे के वक्त वसुंधरा पुलिस चौकी के एक सब-इंस्पेक्टर और एक डिलीवरी ब्वॉय मौके पर मौजूद थे. डिलीवरी ब्वॉय वहां कोई सामान देने पहुंचा था. धमाके के कारण कांच के शीशे टूटकर चारों तरफ बिखर गए, जिसकी चपेट में आने से डिलीवरी ब्वॉय घायल हो गया.
धमाका किस वजह से हुआ, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंचे. फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत और सैंपल जमा करके जांच के लिए भेज दिए हैं.
मामले की जानकारी देते हुए इंदिरापुरम के एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि धमाका किस चीज से हुआ, ये जांच के बाद ही साफ हो पाएगा. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और स्थिति नियंत्रण में है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story