उत्तर प्रदेश

UP के 14 जिलों में बिजली ठप, ट्रांसफॉर्मर फेल

Ashish verma
29 May 2025 8:34 PM IST
UP के 14 जिलों में बिजली ठप, ट्रांसफॉर्मर फेल
x
UP के 14 जिलों में बिजली ठप

Shikarpur.शिकारपुर। क्षेत्र के कुतुबपुर बिजली घर का 8 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 14 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे हजारों लोग परेशान हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने का कारण ओवरलोड बताया जा रहा है। किसानों ने इसकी शिकायत एसडीओ व अधिशासी अभियंता से की है और शीघ्र ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। कुतुबपुर बिजली घर का ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 14 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उक्त गांव के हजारों लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे।

ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी मिली है। जिन गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है उनमें असावरी, अजनारा जखेता, कुतुबपुर, नगला, जलालपुर आदि शामिल हैं। अजनारा के पूर्व प्रधान संजीव चौधरी ने बताया कि पिछली गर्मियों में इस ट्रांसफार्मर से लोगों को परेशानी हुई थी, जिसे ठीक करा दिया गया था। गर्मी शुरू होते ही बिजली की समस्या शुरू हो गई। किसान वीरेंद्र सिंह का कहना है कि पिछले कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब था, जिसे ठीक कराकर उपयोग में लाया जा रहा था।


Next Story