उत्तर प्रदेश

बिजली कटौती बनी मुसीबत, CM योगी ने दिए सख्त निर्देश

jantaserishta.com
2 May 2022 1:46 PM IST
बिजली कटौती बनी मुसीबत, CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
x

लखनऊ: बिजली संकट से मचे हाहाकार के बीच सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों की अहम मीटिंग बुलाई. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि सभी 75 जिलों में रोस्टर के मुताबिक बिना कटौती के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद मिल रही है. खदानों से पॉवर प्लांट तक कोयले की ढुलाई के लिए रेल के साथ-साथ सड़क मार्ग का इस्तेमाल भी किया जाना चाहिए.

CM योगी ने आला अफसरों को निर्देश दिए कि ऊर्जा क्षेत्र में सुधार की व्यापक जरूरत है. भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए पूरी प्लानिंग बनाई जाए. साथ ही विभागीय मंत्री अपने कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा करते हुए हर स्तर पर व्यापक बदलाव के प्रयास करें.
इन दौरान कहा गया कि बिजली बिल के समय से भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. इसके लिए यह जरूरी है कि लोगों को सही बिल मिलें और समय पर मिलें. ओवरबिलिंग, फाल्स बिलिंग और विलंब से बिल दिया जाना उपभोक्ता को परेशान करते हैं. इस व्यवस्था में सुधार के लिए बिलिंग और कलेक्शन एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए ऊर्जा विभाग को ठोस कार्ययोजना बनानी होगी. खासकर ग्रामीण इलाकों में विशेष प्रयास की जरूरत है.
सीएम ने निर्देश दिए कि बिजली बिल बकाए के भुगतान के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लाई जाए. योजना ऐसी हो, जिसमें लोगों को बकाए पर ब्याज से छूट मिले, क़िस्त में भुगतान की सुविधा हो. इस संबंध में जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए.
पता हो कि भीषण गर्मी के बीच देश के मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में लोगों को अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है. इसके पीछे कोयले की कमी को मुख्य वजह बताया जा रहा है. देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी बिजली संकट को लेकर आज बड़ी बैठक अपने घर पर बुलाई हैं. इसमें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह, कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी समेत दोनों विभागों के सचिव शामिल थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story