उत्तर प्रदेश

महानगर की सड़कों में बने गड्ढे, घरों में नहीं पीने का पानी

Admin Delhi 1
6 March 2023 11:54 AM GMT
महानगर की सड़कों में बने गड्ढे,  घरों में नहीं पीने का पानी
x

मेरठ: महानगर में होली के त्योहार पर इस बार नगर निगम की खास मेहरबानी दिखाई दे रही हैं। जहां एक तरफ ठेकेदारों का पेमेंट, जिसके चलते एक ठेकेदार को डिप्रेशन में सुसाइड करना पड़ गया। वहीं, महानगर में करीब तीन हजार से अधिक सफाई कर्मचारियों का वेतन अभी तक नहीं मिल सका। जिसके चलते उनके घरों में होली का त्योहार कैसे मन सकेगी? वहीं, टंकी के पानी की पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें आ रही है। वहीं, दूसरी तरफ होली के मौके पर यदि घरों से बाहर निकले तो परेशानी के रूप में सड़कों में जगह-जगह बने गड्ढे एवं खुले गटर के ढक्कन, सड़कों पर कूड़े के ढेरों से पसरी गंदगी,

यहीं बयां कर रही है कि होली के त्योहार पर नगर निगम की जनता पर विशेष मेहरबानी दिखाई दे रही है। नगर निगम में निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार हों या फिर सफाई मजदूर सभी होली के त्योहार पर पेमेंट के लिये तरस रहे हैं। वहीं, नगर निगम के द्वारा होली पर विशेष साफ सफाई अभियान चलाना और टंकी के पानी की सप्लाई लोगों के घरों तक निर्बाध रूप से पहुंच सके। उस पर फोस करना चाहिए था, लेकिन इन सब मुद्दों पर निगम मौन बनी हुई हैं।

Next Story