उत्तर प्रदेश

आरोपी सलाखों के पीछे: ट्रेन में युवती के साथ कर्मचारी ने की गंदी हरकत, खींच ली चादर, फिर...

jantaserishta.com
5 Dec 2021 5:07 PM IST
आरोपी सलाखों के पीछे: ट्रेन में युवती के साथ कर्मचारी ने की गंदी हरकत, खींच ली चादर, फिर...
x
इस पर जीआरपी ने उसे धर दबोचा।

मथुरा: मेवाड़ एक्सप्रेस में यात्रा कर रही युवती से डाक विभाग के कर्मचारी ने अश्लील हरकत की। शिकायत पर कर्मचारी को उदयपुर जीआरपी ने गिरफ्तार कर मथुरा जीआरपी के हवाले किया है। पीड़िता ने मथुरा जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

नई दिल्ली निवासी युवती उदयपुर में रहकर पढ़ाई कर रही है। वह शुक्रवार रात दिल्ली से उदयपुर जाने के लिए मेवाड़ एक्सप्रेस के एस-6 कोच में सवार हुई। ट्रेन जब मथुरा जंक्शन पहुंची तो कोच में सवार खुशीराम पुत्र दिलबाग निवासी उचाना मंडी जिंद हरियाणा ने युवती के साथ अश्लील हरकत कर दी। ट्रेन के रवाना होने के बाद पूरे रास्ते खुशीराम युवती से अभद्र हरकतें करता रहा। यहां तक कि जब युवती सो गई, तो उसने उसकी चादर खींच ली। ट्रेन जब उदयपुर स्टेशन पर रुकी तो युवती ने खुशीराम के खिलाफ उदयपुर जीआरपी थाने में तहरीर दी। इस पर जीआरपी ने उसे धर दबोचा।
मामला मथुरा जंक्शन से जुड़ा होने के कारण उदयपुर जीआरपी खुशीराम को लेकर शनिवार सुबह मथुरा जीआरपी थाने पहुंची। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार ने बताया कि मेवाड़ एक्सप्रेस में युवती के साथ यात्री ने तब अश्लील हरकत की जब ट्रेन मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़ी थी। उदयपुर जीआरपी ने आरोपी को पकड़ा और मथुरा लाई। युवती ने उदयपुर में ही तहरीर दी थी। इस आधार पर खुशीराम के खिलाफ अश्लील हरकत करने का मुकदमा दर्ज किया है। खुशीराम डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर उदयपुर में तैनात है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story