उत्तर प्रदेश

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस की जांच जारी

Admin Delhi 1
25 Jan 2023 5:59 PM IST
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस की जांच जारी
x

मेरठ: मवाना थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी से गांव के दो लोगों ने सामूहिक दुकर्ष्म किया। यही नहीं उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने पर पीड़ित किशोरी के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। मामला 20 दिन पुराना बताया जा रहा है।

गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि उसके भाई को चोट लग गई थी। वह और उसके माता-पिता भाई का इलाज मेरठ में करा रहे थे। घर पर दो बहनें थीं। उसकी एक बहन गोबर पाथने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के दो युवक उसकी बहन को ईंख के खेत में घसीट ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

आरोपियों ने बहन को धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो परिवार को जान से मार देंगे। दहशत में उसने किसी को कुछ नहीं बताया। बेटी के गुमसुम दिखाई देने पर मां में उससे कारण पूछा तो बहन ने घटना की जानकारी दी। इस बीच आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया। परिजनों ने बताया कि लड़की नाबालिग है।

थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मेहरबान पुत्र जुल्फकार और इलाल पुत्र सरफराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं आए। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Next Story