उत्तर प्रदेश

मौर्य एक्सप्रेस में बदइंतजामी, पानी और साफ बिस्तर के लिए जूझे यात्री

nidhi
18 Oct 2026 10:42 AM IST
मौर्य एक्सप्रेस में बदइंतजामी, पानी और साफ बिस्तर के लिए जूझे यात्री
x
मौर्य एक्सप्रेस के एसी कोच में पानी गायब
गोरखपुर: संबलपुर जा रही ट्रेन संख्या 15028 मौर्य एक्सप्रेस के थर्ड एसी बी-वन कोच में रविवार सुबह पानी नहीं आने से यात्री परेशान हुए। टॉयलेट और बेसिन सूखे मिलने पर यात्रियों ने टीटीई से शिकायत की। कुछ यात्रियों ने गंदे बेडरोल मिलने का आरोप भी लगाया।
ट्रेन सुबह करीब 7:15 बजे गोरखपुर से रवाना हुई। यात्रियों के अनुसार, देवरिया और भटनी से आगे निकलने तक पानी की समस्या बनी रही। टीटीई रोशन कुमार ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे कंट्रोल रूम को सूचना दे दी गई थी।
यात्रियों का आरोप है कि बेडशीट पर बाल और दाग मिले। पैकेट बदलवाने पर भी साफ बेडरोल नहीं मिला; तीन पैकेट लौटाने के बाद चौथे में साफ बिस्तर मिला।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के मुताबिक, टैंक में पानी मौजूद है, लेकिन पाइपलाइन में समस्या है। उन्होंने छपरा में कोच की समस्या दूर कराने की बात कही।
Next Story