उत्तर प्रदेश

गंगा में इफ्तार के दौरान 14 युवकों की गिरफ्तारी पर सियासत, सपा विधायक ने उठाए सवाल

SHIDDHANT
18 March 2026 9:05 PM IST
गंगा में इफ्तार के दौरान 14 युवकों की गिरफ्तारी पर सियासत, सपा विधायक ने उठाए सवाल
x
Varanasi वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नाव पर इफ्तार पार्टी के दौरान गंगा में नॉन-वेज फूड डालने के आरोप में 14 युवकों की गिरफ्तारी के बाद सियासत तेज हो गई है।
इस मामले पर समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, “सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि कहां लिखा है कि रोजा रखने या इफ्तार करने के दौरान यह अपराध है।”
मेहरोत्रा ने आरोप लगाया कि इस तरह की कार्रवाई से एक विशेष समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून का इस्तेमाल निष्पक्ष तरीके से होना चाहिए और किसी के धार्मिक आचरण को अपराध की तरह पेश करना ठीक नहीं है।
गौरतलब है कि वाराणसी में गंगा नदी पर नाव में इफ्तार के दौरान कुछ युवकों द्वारा कथित रूप से नॉन-वेज फूड नदी में फेंकने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया था।
पुलिस का कहना है कि धार्मिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील गंगा नदी में इस तरह की गतिविधियां कानून का उल्लंघन हैं, इसलिए कार्रवाई की गई।
इस मामले को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और विभिन्न दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
Next Story