उत्तर प्रदेश

पुलिस का मवाना में एंटी रोमियो अभियान हुआ फेल, छात्राओं ने मनचले को खुद सिखाया सबक

Admin Delhi 1
25 Nov 2022 8:39 AM GMT
पुलिस का मवाना में एंटी रोमियो अभियान हुआ फेल, छात्राओं ने मनचले को खुद सिखाया सबक
x

मवाना क्राइम न्यूज़: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए एंटी रोमियो अभियान की शुरुआत की थी, लेकिन थाना पुलिस की निष्क्रियता के चलते एंटी रोमियो अभियान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। गुरुवार को नगर स्थित गर्ल्स कॉलेज के सामने अधेड़ मनचले ने अश्लील फब्तियां कसते हुए छात्राओं से छेड़छाड़ करने लगा। छात्राओं ने कई बार पुलिस से शिकायत की बावजूद इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद छात्राओं ने खुद ही बहादुरी आरोपी को सबक सिखाने का मन बना लिया। छात्राओं ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। धुनाई के बाद मनचले को पुलिस को सौंप दिया।

गुरुवार सुबह कालेज की एक दर्जन छात्राएं कॉलेज में जा रही थीं। इस दौरान आरोपी मनचले में छात्राओं का पर्चा कर अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जिसके बाद छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा और चप्पल जूते से बरसात कर धुनाई शुरू कर दी। छात्राओं ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया और मामले की जानकारी शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य को प्रधानाचार्य ने पुलिस को जानकारी दी।

आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने मौके पर जाना गवारा नहीं समझा। प्रधानाचार्य छात्राओं के साथ आरोपी मनचले को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को सौंपा। छात्राओं ने बताया कि आरोपी मनचला उम्रदराज है। पुलिस को बताया की आरोपी मनचला कई दिनों से छेड़खानी कर रहा था। शिकायत कई बार पुलिस से की गई थी।

Next Story