उत्तर प्रदेश

पुलिस की 14वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं

Shantanu Roy
27 Aug 2022 3:37 PM GMT
पुलिस की 14वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं
x
बड़ी खबर
अलीगढ़। अलीगढ़ में पुलिस की 14वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं लगातार जारी हैं। आगरा जोन की अंतर जनपदीय प्रतियोगिता के परिणाम भी आने शुरू हो चुके हैं। कुश्ती के साथ विभिन्न वर्गों की खेल प्रतियोगिताएं लगातार जारी हैं। जिसमें महिला एवं पुरुष वर्ग में पुलिस विभाग के खिलाड़ी जीत के लिए अपना जोर लगा रहे हैं। कुश्ती के साथ विभिन्न खेलों के भी परिणाम जारी किए गए।
महिला वर्ग की कबड्‌डी प्रतियोगिता में एटा चैंपियन बना। एटा ने अलीगढ़ को 64-26 से हराया। फिरोजाबाद एटा को हराकर फाइनल में पहुची है। वहीं मथुरा मैनपुरी को हराकर फाइनल में पहुंची है। वहीं दूसरी ओर पुरुष वर्ग के मैच भी लगातार जारी हैं। पुरुष वर्ग की कबड्‌डी प्रतियोगिता का फैसला शाम तक आ जाएगा। इसमें सेमीफाइनल में फिरोजाबाद और मथुरा के बीच मैच खेला जाएगा।
Next Story