उत्तर प्रदेश

पुलिस लाइन से थानों तक पुलिसकर्मियों ने खेली होली

Admin4
9 March 2023 12:00 PM GMT
पुलिस लाइन से थानों तक पुलिसकर्मियों ने खेली होली
x
मेरठ। आज मेरठ में शहर से लेकर देहात के थानों में होली पर्व मनाया जा रहा है। होली की मस्ती में सराबोर पुलिस कर्मियों ने कपड़ा फाड़ होली खेली। मेरठ पुलिस लाइन में जमकर होली खेली गई। पुलिस लाइन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी से रंग बरसाया गया। पुलिस लाइन के ग्राउंड में एकत्र हुए पुलिस कर्मियों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। इस दौरान एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। थानों में भी डीजे की धुन पर पुलिस कर्मी जमकर थिरके।
मेरठ के सभी थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली मनाई। होली का रंग और शराब का काकटेल पुलिसकर्मियों के सिर चढ़कर बोला तो वो अपने आपको डांस करने से नहीं रोक सके। पुलिस कर्मियों ने अपने कपड़े उतारकर जमकर डांस किया। महिला थाने में भी महिला पुलिसकर्मियों ने होली खेली।
Next Story