उत्तर प्रदेश

पुलिसकर्मियों ने महिला से की छेड़छाड़

Admin Delhi 1
15 Aug 2023 10:30 AM GMT
पुलिसकर्मियों ने महिला से की छेड़छाड़
x
दीवार कूदकर घर में घुसे कुछ पुलिसकर्मियों ने भीतर मौजूद महिला के साथ छेड़छाड़ की

बुलंदशहर: दीवार फांदने के बाद घर के भीतर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने महिला के साथ अश्लीलता भरी मजाक करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो पुलिस कर्मियों द्वारा उसके साथ गाली गलौज की गई। महत्वपूर्ण बात यह है कि पुलिसकर्मियों की छेड़छाड़ का शिकार हुई पीड़िता का पति पुलिस विभाग में तैनात है। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की इस छिछोरगर्दी की जांच सीओ स्याना को सौंपी है।

बुलंदशहर के बीबी नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दीवार कूदकर घर में घुसे कुछ पुलिसकर्मियों ने भीतर मौजूद महिला के साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान की जा रही अश्लीलता भरी मजाक एवं छेड़छाड़ का जब महिला द्वारा विरोध किया गया तो उसके साथ गाली गलौज की गई। पुलिसकर्मियों ने पहले महिला से उसके ससुर के बारे में पूछा था, जब महिला ने बेवजह दीवार कूदकर घर में आने की वजह पूछी तो पुलिसकर्मियों द्वारा महिला के साथ मारपीट की गई।

Next Story