उत्तर प्रदेश

पुलिस वालो ने ग्रामीणों के साथ मनाई दीपोत्सव का त्यौहार ,दिए उपहार

Rounak Dey
24 Oct 2022 6:54 AM GMT
पुलिस वालो ने ग्रामीणों के साथ मनाई दीपोत्सव का त्यौहार ,दिए उपहार
x

बहराइच। जनसांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान के द्वारा जनपद के मिहिपुरवा ब्लाक के थारू जनजाति बाहुल्य ग्राम बलई गांव में सभी ग्राम वासियों के साथ दीपोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों को उपहार दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार एवं विशिष्ठ अतिथि प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह रहे। शुरुआत थारू जनजाति की बालिकाओं के समूह द्वारा नृत्य नाटिका प्रस्तुत से हुई, जो सराहनीय रही। संस्थान के अध्यक्ष जसवीर सिंह एवं सचिव गौरव शर्मा के द्वारा बच्चों को उपहार प्रदान की गई। संस्थान के पदाधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्राम वासियों को मिठाइयां मिट्टी के दिए, तेल, बाती, एवं सभी बालक बालिकाओं को पटाखे वा मिस्ठान दिए गए।

मुख्य अतिथि ने कहा कि जलाओ दिए पर रहे ध्यान इतना, अंधेरा धरा पर कही रह न जाए" इन पंक्तियों के माध्यम से ये दीपोत्सव पर्व पर संदेश दिया की की प्रत्येक मनुष्य के जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार का तम अगर निर्मूल करना है तो मिट्टी के जलते हुए दीपक से हमे एक सकारात्मक और ऊर्जावान प्रेरणा लेनी चाहिए।

संस्थान के सचिव गौरव शर्मा ने संबोधित करते हुए दीपोत्सव की सभी को शुभकामनाएं दी और अति पिछड़े थारू जनजाति बाहुल्य ग्राम के निवासियों को पारंपरिक कला कौशल को राजधानी एवं अन्य प्रदेशों में प्रस्तुत करने के लिए मार्गदर्शन दिया। सरकार द्वारा जनजातीय समाज के लिए संचालित योजनाओं का लाभ प्रदान करने आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्रबंधक जगदीश केशरी जी ने किया एवं संस्थान के संयोजक शिवम सिंह ने इस आयोजन की व्यवस्था की। विशेष सहयोग के लिए जतिन यज्ञसेनी, मानस यज्ञसेनी, रोहित गुप्ता समेत अन्य शामिल रहे।

Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story