उत्तर प्रदेश

पुलिसकर्मी की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला, आत्महत्या या साजिश?

Saba Naaz
26 Jun 2025 8:10 PM IST
पुलिसकर्मी की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला, आत्महत्या या साजिश?
x
Shahpur शाहपुर : शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया अकोलवा में बृहस्पतिवार की सुबह एक सिपाही की पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला। सिपाही अमित राय डायल 112 में कैंट थाने में तैनात हैं।
बताया जा रहा है कि साधना राय (32) पति के शराब की लत से परेशान थीं। सूचना मिलने पर सीमा के परिजनों ने शव को उतारने से मना कर दिया। जानकारी के मुताबिक, अमित राय अकोलवा में परिवार संग किराए के मकान में रहते थे। उनका एक आठ साल का बेटा और तीन साल की बेटी है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की सुबह वह ड्यूटी पर गए थे।
बेटा डिवाइन पब्लिक स्कूल में पढ़ने गया था। बेटी के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग अंदर आए। तब साधना का शव पर्दे के फंदे से लटक रहा था। पड़ोस के लोगों ने शाहपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने साधना के परिजनों को मामले के बारे में जानकारी दी। मायके वालों ने शव को उतारने से मना कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Next Story