उत्तर प्रदेश

पुलिसकर्मी का हाई वोल्टेज ड्रामा, चढा ली शराब, फिर...

jantaserishta.com
10 Nov 2021 9:40 AM IST
पुलिसकर्मी का हाई वोल्टेज ड्रामा, चढा ली शराब, फिर...
x
जानें क्या है पूरा माजरा.

हरदोई. एक बार फिर यूपी पुलिस (up police) की छवि सुर्खियां बटोरते नजर आई. प्रदेश के हरदोई (hardoi) जिले में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ साथ होमगार्ड्स की भी तैनाती की जाती है. ट्रैफिक व्यवस्था बिना किसी जाम के दुरुस्त हो इसकी भी जिम्मेदारी इन्ही के कंधों पर होती है, लेकिन यहां कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला. जिनके कंधों पर ट्रैफिक की जिम्मेदारी हो और खुद उन्हें कंधों की जरूरत पड़ जाए तो इससे हैरान करने वाली और क्या बात होगी.

दरसअल, वाकया हरदोई शहर की मंडी चौकी का है. यहां पर लखनऊ चुंगी जैसा बड़ा चौराहा है. हरदोई को राजधानी से जोड़ने वाली इस चुंगी पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों में से एक पुलिस कर्मी ने ड्यूटी के दौरान ही शराब चढा ली. फिर क्या था. शुरू हो गया पुलिस कर्मी का हाई वोल्टेज ड्रामा. ड्रामा भी ऐसा कि उन्हें खुद ही कंधों पर चढ़ कर थाने तक ले जाया गया.
हरदोई के पवन कुमार नाम के इस होमगार्ड ने ड्यूटी पर तैनाती के दौरान ही शराब पीकर ड्रामा शुरू कर दिया. जहां ट्रैफिक दुरुस्त रखना था, जबकि इसके कारण ट्रैफिक में अवरोध खड़ा हो गया. बीच चौराहे पर शराब पीकर ड्रामा कर रहे पुलिस कर्मी को देखकर लोगों के हाथों में मोबाइल आ गया और शराबी पुलिसकर्मी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
शराबी पुलिसकर्मी द्वारा लोहे का ट्रैफिक बैरियर भी बीच सड़क पर पलट दिया गया और राहगीरों से भी अभद्रता की गई. जब स्थिति हाथ से छूटने लगी तो साथी पुलिस कर्मचारियों के द्वारा कंधों पर उठा कर शराबी पुलिस कर्मी को किनारे ले गया. काफी देर तक नशे में धुत पुलिसकर्मी का ड्रामा चलने के बाद कोतवाली शहर की पुलिस मौके पर पहुंची और अपने साथ कोतवाली ले गई.
वहीं इस मामले में सीओ सिटी विकास जायसवाल का कहना है कि सूचना मिली थी कि एक होमगार्ड जो कि ट्रैफिक व्यवस्था को देख रहा था, जिसने ड्यूटी के दौरान ही शराब के नशे में राहगीरों से अभद्रता की. जिसके बाद कोतवाली पुलिस के द्वारा उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. इस मामले में कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story