उत्तर प्रदेश

पुलिसकर्मी ने पेश की मानवता की मिसाल: बंदरिया के गर्भ में फंसे मृत बच्चे को निकाला, लोगों ने कहा हमे गर्व है

jantaserishta.com
16 April 2022 2:34 PM IST
पुलिसकर्मी ने पेश की मानवता की मिसाल: बंदरिया के गर्भ में फंसे मृत बच्चे को निकाला, लोगों ने कहा हमे गर्व है
x
देखें वीडियो।

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक पुलिसकर्मी ने मानवता की ऐसी मिसाल पेश की है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उस पुलिसवाले ने बंदरिया गर्भ में फंसे मृत बच्चे को बाहर निकालकर बंदरिया की जान बचा दी जिसकी अब हर तरफ तारीफ हो रही है.

बंदरिया के मृत बच्चे को उसके गर्भ से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाने वाले पुलिसकर्मी का नाम विनोद कुमार है जो फतेहपुर के खागा थाने में आरक्षी के पद पर तैनात हैं.
फतेहपुर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें पुलिसकर्मी विनोद नाले में दर्द से तड़प रही बंदरिया को बाहर निकालते हैं और फिर उसकी स्थिति देखकर कपड़े की मदद से उसके गर्भ में फंसे मृत बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश करते हैं.
इस दौरान बंदरिया को हो रहे दर्द का भी वो ख्याल रखते हैं और धीरे-धीरे मृत बच्चे को बाहर निकालकर बंदरिया की जान बचा लेते हैं. मृत बच्चे के बाहर आने के बाद बंदरिया सहज हो जाती है.
यूपी पुलिस द्वारा इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद लोग उस पुलिसकर्मी की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं और उसे खूब आशीर्वाद भी दे रहे हैं.
धीरज सिंह नाम के एक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो पर लिखा, 'बहुत ही सराहनीय काम आपने किया है'. वहीं एक अन्य यूजर ने पुलिसकर्मी के इस काम पर उसे प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'बेहद शानदार काम, आपको नमस्कार.'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story