- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बुलंदशहर में तैनात...

x
नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिसकर्मी की संदिग्ध हालत में मौत होने से हड़कंप मच गया। बता दें पुलिसकर्मी बुलंदशहर जिले में तैनात था। तबीयत खराब होने के कारण इलाज के लिए नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हाल ही में उनकी मौत हो गई। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई है।
मामले में जानकारी देते हुए नोएडा जिले के थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जनपद बुलंदशहर के पुलिस लाइन में तैनात जितेंद्र कुमार को गंभीर हालत में नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई। बता दें मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
वहीं मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का परिवार दिल्ली के त्रिलोकपुरी में रहता है। पुलिसकर्मी के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Admin4
Next Story