- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अब्बास अंसारी जेल...
उत्तर प्रदेश
अब्बास अंसारी जेल प्रकरण का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम सम्मानित
Teja
15 Feb 2023 12:17 AM IST
x
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट की जिला जेल में बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी से अवैध रूप से मिलने आयी पत्नी निकहत अंसारी के मामले का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को मंगलवार को पुलिस महानिदेशक ने प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया है।
जिले की पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पांडेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी एलआईयू अनुज कुमार मिश्रा और जेल चौकी प्रभारी श्याम देव सिंह को लखनऊ में प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया है।
गौरतलब है कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस दल ने पिछले सप्ताह चित्रकूट की रगौली जेल में मध्य रात्रि के करीब छापा मारा था और माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र एवं सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को अवैध रूप से निकहत अंसारी के साथ पाया था। बाद में निकहत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचार बड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYNEWS COUNTRY WIDEBIG NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSNEWS COUNTRY-WORLDNEWSSTATE WISENEWSTODAY'SNEWSNEWS DAILYBREAKING NEWS
Next Story





