उत्तर प्रदेश

पुलिस टीम ने गो तस्कर अकबर बंजारा की 54 बीघा जमीन की कुर्क

Admin Delhi 1
29 Oct 2022 9:05 AM GMT
पुलिस टीम ने गो तस्कर अकबर बंजारा की 54 बीघा जमीन की कुर्क
x

न्यूज़ बहसूमा: गो तस्कर अकबर बंजारा की झुनझुनी मार्ग पर 18 करोड़ की लगभग 54 बीघा जमीन की कुर्की की कार्रवाई की गई। जिसमें जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर बोर्ड लगाकर संपत्ति कुर्क कर ली। इस मौके पर सीओ मवाना आशीष शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह पुलिस टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने संपत्ति में बोर्ड लगाकर संपत्ति को कुर्क कर ली गई। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि अकबर बंजारा पुत्र पीरु निवासी कस्बा फलावदा गो तस्कर था। जिसमें उसने लगभग 18 करोड़ रुपये की 54 बीघे जमीन जिसमें आम का बाग स्थापित है। जिसमें जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर लगभग आठ खसरों की 54 बीघे जमीन जिसकी कीमत 18 करोड़ है। उनके आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई।

गो तस्कर अकबर बंजारा की जिस-जिस जगह पर संपत्ति है। सभी को कुर्की जा रही है। इस मौके पर सीओ मवाना आशीष शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है। इस मौके पर लेखपाल प्रवीण कुमार, हेड कांस्टेबल संतोष यादव, लाखन सिंह, नौशाद अली, जुबेर अहमद, राजीव मलिक, महिला कांस्टेबल दीक्षा, होमगार्ड मुकेश शर्मा आदि शामिल रहे।

Next Story