उत्तर प्रदेश

थाना पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया

Admindelhi1
23 March 2024 8:29 AM GMT
थाना पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया
x
देर रात को खेतासराय थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

जौनपुर: लोकसभा चुनाव के मदृेनजर शराब के अवैध कारोबार करने वाले और तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार की देर रात को खेतासराय थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मौके पर पांच ड्रम में करीब 250 लीटर लहन को नष्ट करते हुए शराब बनाने का उपकरण बरामद किया है।

क्षेत्राधिकार शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने शनिवार को बताया कि सूचना पर पुलिस ने सोंगर ईट भट्ठे पर छापेमारी की। यहां से झारखंड निवासी अनिल उराव और कुंदन उराव को गिरफ्तार किया है। मौके से अवैध कच्ची शराब एवं शराब भट्ठी के साथ शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किया है। पुलिस अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

Next Story