उत्तर प्रदेश

थाना पुलिस और एसओजी टीम ने गोवंश तस्करों के साथ मुठभेड़ में एक तस्कर को किया गिरफ्तार, 2 तस्कर फ़रार

Admin Delhi 1
4 July 2022 11:45 AM GMT
थाना पुलिस और एसओजी टीम ने गोवंश तस्करों के साथ मुठभेड़ में एक तस्कर को किया गिरफ्तार, 2 तस्कर फ़रार
x

बागपत क्राइम न्यूज़: एसओजी टीम ओर थाना पुलिस ने रविवार की रात मुठभेड़ के बाद एक गोवंश तस्कर को दबोच लिया। पुलिस की गोली लगने से गौ तस्कर घायल हो गया। जबकि अन्धेरे का फायदा उठाकर 2 गौ तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने उसकेे कब्जे से एक प्रतिबंधित पशु के अलावा इंजेक्शन, एक तमंचा, 2 कारतूस बरामद किए। घायल तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस का बयान: थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि रविवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि कन्डेरा अशरफाबाद थल मार्ग पर रात मे गौ तस्करों के द्वारा गौकशी की जायेगी। पुलिस रात मे ही कन्डेरा अशरफाबाद थल के जंगल में एसओजी की टीम को लेकर पहुंच गई। रात को एक बजे 3 गौ तस्कर प्रतिबंधित पशु लेकर पहुंचे। गौ तस्करों ने पुलिस को अपनी ओर आता देखकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कारवाई मे पुलिस ने भी गौ तस्करों पर फायरिंग की। जिसमें एक गौ तस्कर मौइन पुत्र तैयब निवासी अशरफाबाद थल के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, लेकिन दो गौ तस्कर अन्धेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गौ तस्कर के पास से ये चीजे हुई बरामद: घायल गौ तस्कर के पास से पुलिस एक प्रतिबंधित पशु, दो छुरी, एक सुंआ, एक रस्सी, एक तंमचा, दो जिन्दा कारतूस और एक खोखा बरामद किए। पुलिस ने घायल गौ तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि फरार गौ तस्करों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story