उत्तर प्रदेश

दबंगों का कारनामा: पुलिस के एसआई पर हमला, जड़े थप्पड़

jantaserishta.com
25 April 2022 8:09 AM IST
दबंगों का कारनामा: पुलिस के एसआई पर हमला, जड़े थप्पड़
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर (Police SI) पर आधा दर्जन दबंगों ने हमला कर दिया. इस दौरान हमलावरों ने एसआई को लात-घूसे भी मारे. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे आरोपियों की तलाश जारी है.

दरअसल, गाजीपुर थाना इलाके की लेखराज चौकी के प्रभारी गुड्डू प्रसाद रविवार रात ड्यूटी पर थे. इसी बीच चेकिंग के दौरान उन्होंने एक जगह खड़े आधा दर्जन युवकों को सिगरेट पीने से मना किया. यह बात युवकों को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने पुलिस सब-इंस्पेक्टर से बहस शुरू कर दी और फिर उन पर हमला बोल दिया. इस दौरान हमलावर युवकों ने एसआई को लात, घूसे और थप्पड़ भी मारे. पुलिस पर हमला करने वाले युवकों को कथिर तौर पर दबंग बताया जा रहा है. हालांकि, आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, दरोगा पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया है. इस मामले मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही मौके से दो आरोपियों निर्भय तिवारी और दक्ष जोशी को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसके अलावा दूसरे अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story