उत्तर प्रदेश

पुलिस ने वांछित बदमाश को मारी गोली

Admin4
18 Nov 2022 1:29 PM GMT
पुलिस ने वांछित बदमाश को मारी गोली
x
नोएडा। घर में घुस कर चोरी करने वाले गिरोह के बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ पर्थला पुश्ता रोड के पास हुई। इस दौरान एक बदमाश योगेश पुत्र वीरपाल निवासी बुलंदशहर के पैर में गोली लगी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। मुठभेड़ देररात हुई।
पुलिस ने इसके कब्जे से चोरी की एक 01 अपाचे, 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस किया है। योगेश पर एनसीआर क्षेत्र में लगभग 16 मुकदमें दर्ज है। बदमाश के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश थाना फेस-3 के एक मुकदमें में वांछित चल रहा था।
एडीसीपी साद मिया खान ने बताया कि तीन अप्रैल 2022 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान योगेश फरार हो गया था। इसके बाद से पुलिस योगेश की तलाश की तलाश कर रही थी। हालांकि उस दौरान उसके दो साथी आबिद पुत्र शकील व मुनेश पुत्र विक्की को गिरफ्तार किया था।

Next Story