- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पुलिस ने आरोपी युवक को...
उत्तर प्रदेश
पुलिस ने आरोपी युवक को एनकाउंटर के दौरान मारी गोली, गिरफ्तार
Shantanu Roy
24 Sep 2022 10:48 AM GMT

x
बड़ी खबर
प्रयागराज। मऊआइमा में किशोरी से छेड़छाड़ कर वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, प्रयागराज पुलिस ने मंगेतर के सामने लड़की से खींचतान करने वाले युवक को एनकाउंटर में दबोच लिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को आधी रात मुखबिर के द्वारा खबर मिली कि छेड़खानी का आरोपी कैफ रामफल इनारी पुलिया के पास है। कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबन्दी की तो कैफ ने पुलिस पर फायर कर दिया पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में फायरिंग की। पुलिस की एक गोली कैफ के पैर में लगी और वो पकड़ा गया। कल छेड़खानी के दो आरोपितो को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, इस इम मामले में पुलिस प्रशासन कार्रवाई करते हुए बीते शुक्रवार को आरोपियों के घर बुलडोजर लेकर पहुंच गई। घर टूटने के डर से आरोपी मासूक पुत्र मसीक ने सरेंडर कर दिया। इसके बाद दो अन्य आरोपियों को सरेंडर करने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया। देर शाम दूसरा आरोपी जिकारिया पुत्र कयूम ने भी थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस मामले में प्रयागराज एसएसपी के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। गौरलब है कि बीते दिनों मंगेतर के सामने युवती से छेड़छाड़ करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसमें दबंग युवकों ने युवती और उसके मंगतेर को रोक लिया। फिर उन्होंने युवती के साथ जबरदस्ती की। इस दौरान पीड़िता आरोपियों से छोड़ने के लिए गुहार लगाती रही। इतना ही नहीं परेशान पीड़ित राक्षसों से बचने के लिए गुहार लगाती रही और कहती रही कि पापा से बात कर लो, मेरी सगाई हो चुकी है। मंगेतर भी दबंगों के पैर पकड़कर गुहार लगता रहा। बुधवार को हुई घटना का वीडियो भी सामने आया था। वीडियो 1.09 सेकंड का है। इसमें दिख रहा है कि सुनसान जगह पर युवती से एक युवक अश्लील हरकत कर रहा है। एक युवक आरोपी का पैर पकड़कर छोड़ने की गुहार लगा रहा है। वहीं इस घटना की वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने छानबीन की तो पता चला यह मामला मऊआइमा क्षेत्र का है। इसके बाद गुरुवार शाम को SSP प्रयागराज शैलेश कुमार पांडेय के आदेश पर तीन आरोपियों वसीम, जिकिया और मासूक के खिलाफ मऊआइमा थाने में FIR दर्ज की गई थी।
Next Story