- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सुशील मूँछ के बेटे को...

x
मुजफ्फरनगर। जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना रतनपुरी पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुशील मूंछ के बेटे विवेक उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से दो अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस व एक कृपाण बरामद किया गया है।
सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त विवेक उर्फ विक्की ने पूछताछ के दौरान बताया कि बरामद रिवॉल्वर पिता कहीं से लेकर आए थे तथा कृपाण उसने खुद किसी राह चलते व्यक्ति से खरीदी गयी थी। उक्त असलहों को जनता में डर व रौब दिखाने के लिए अपने साथ रखता था। स्थानीय पुलिस द्वारा बरामद अवैध रिवॉल्वर के सम्बन्ध में जांच की जा रही है तथा अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र0नि0 मिथुन दीक्षित थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर, व0उ0नि0 बालिस्टर त्यागी थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर, का0 1914 रविकुमार थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर, का0 914 मनीष हूण थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर, का0 2126 सचिन कुमार थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर शामिल है।

Admin4
Next Story