उत्तर प्रदेश

Ghaziabad में पुलिस ने मरा समझकर खोजा, पांच घंटे बाद अस्पताल में मिला जिंदा

Harrison
22 Aug 2025 8:50 PM IST
Ghaziabad में पुलिस ने मरा समझकर खोजा, पांच घंटे बाद अस्पताल में मिला जिंदा
x
Ghaziabad गाजियाबाद: जिला एमएमजी अस्पताल में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक ही आदमी को जहां पुलिस मुर्दा खोजती रही वहीं अस्पताल प्रशासन उसे जिंदा खोज रहा था। यह खोज करीब पांच घंटे तक चली।
अस्पताल की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार को ईएमटी रवि कुमार और शाहनवाज ने एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक को गंभीर हालत में भर्ती कराया। अस्पताल की ओर से इस संबंध में कोतवाली पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस सूचना भेज दी।
शुक्रवार सुबह को पुलिस की एक टीम इमरजेंसी में पहुंची और पंचनामा भरने को उक्त मरीज का शव मांगा। शव को देखने को टीम मोर्चरी में पहुंची लेकिन वहां कोई शव नहीं मिला।
दरअसल पुलिस के पास अज्ञात युवक के मरने की सूचना भेज दी गई थी। इसी के आधार पर जनरल डायरी में दर्ज करते हुए पंचनामा करने के लिए पुलिस टीम पहुंची, लेकिन रिकार्ड एवं बीएचटी खंगालने पर पता चला कि मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।
Next Story