उत्तर प्रदेश

पुलिस ने किया सुसाइड के पीछे का खुलासा, आरोपी को भेजा जेल

Admin Delhi 1
22 Nov 2022 10:16 AM GMT
पुलिस ने किया सुसाइड के पीछे का खुलासा, आरोपी को भेजा जेल
x

मेरठ न्यूज़: गंगानगर में रहने वाले मेरठ कालेज के जिस कर्मचारी के सुसाइड के पीछे पुलिस उत्पीड़न माना जा रहा था, उसमें एक वीडियो ने खुलासा कर दिया है कि एक महिला और उसके पति के उत्पीड़न करने से परेशान होकर फेरम सिंह राणा ने सुसाइड किया था। पुलिस ने महिला और उसके पति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। सोमवार सुबह फेरम सिंह की पत्नी गीता ने गंगानगर थाने पर तहरीर दी थी। गीता ने गंगानगर पुलिस को बताया कि उनके पति का मोबाइल उनके भतीजे पर था। सुबह जब हमने मोबाइल चेक किया तो उसमें उनके पति की दो वीडियो थी। वीडियो में पति अमन विहार निवासी ऊषा और उसके पति राकेश अधाना पर उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं। वीडियो में पति ने कहा कि उषा पत्नी राकेश अधाना उन्हें फोन करके जबरन बुलाती थी।

न आने पर अपने भाइयों से मारपीट करवाने की धमकी देती थी। इस तरह से वह उन्हें काफी टाइम से परेशान कर रही थी। वहीं, राकेश अधाना भी उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। पत्नी ने आरोप लगाया कि इस दंपति से परेशान होकर दोनों ने यह कदम उठाया। पत्नी गीता की तहरीर पर गंगानगर पुलिस ने आरोपी ऊषा और उसके पति राकेश अधाना पर धारा 306 (आत्महत्या के लिये प्रेरित करना) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। तहरीर मिलते ही पुलिस ने दोपहर को दंपति को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उनको अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 15 नवंबर की सुबह अमन विहार निवासी सपा नेता व्यापारी श्रवण कुमार के घर लाखों की डकैती डाली गई थी। सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल की लोकेशन में फेरम सिंह राणा की गाड़ी घटनास्थल के पास खड़ी पाई गई थी।

वहीं की उनके मोबाइल की लोकेशन भी मिल रही थी। जिसके आधार पर पुलिस ने उन्हें 17 नवंबर की दोपहर में सरधना तहसील से हिरासत में ले लिया था और गंगानगर थाने पर पूछताछ के लिए हिरासत में रखा था। उसके बाद 18 नवंबर को छोड़ दिया था। परिजनों का कहना है कि आरोपी महिला उषा व राकेश अधाना भी अमन विहार में डकैती वाले घटनास्थल के पास ही रहते हैं। उस शाम भी महिला ऊषा ने उन्हें ब्लैकमेल किया और अपने घर बुलाया था। इसलिए उनकी लोकेशन वहां की मिल रही थी। वहीं, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि जब फेरम सिंह की कॉल डिटेल निकलवाई गई थी। तब फेरम की महिला ऊषा से मोबाइल संपर्क का पता लगा था। फेरम ने सुसाइड इसी दंपति के कारण किया था न कि पुलिस टार्चर के कारण।

Next Story