उत्तर प्रदेश

पुलिस ने पार्षद दविंदर सिंह के गिरफ्तार न किये जाने के दावे को किया खारिज

Admin Delhi 1
24 Oct 2022 9:02 AM GMT
पुलिस ने पार्षद दविंदर सिंह के गिरफ्तार न किये जाने के दावे को किया खारिज
x

क्राइम न्यूज़: रेत खनन को लेकर 'हफ्ता वसूली' के आरोप में गिरफ्तार किये गये आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद दविंदर सिंह के इस दावे को पुलिस ने आज खारिज किया कि गिरफ्तारी हुई ही नहीं थी। बिल्गा पुलिस थाना प्रभारी मोहिंदर पाल ने कहा कि जालंधर के पार्षद को हफ्ता वसूली के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 384 के तहत दर्ज प्राथमिकी क्रमांक 119 में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को फिल्लौर की अदालत में पेश किया गया था, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा किया गया। दविंदर सिंह ने एक टीवी साक्षात्कार में दावा किया था कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया औैर वह दिल्ली गये हुए थे।

उल्लेखनीय है कि कनिष्ठ अभियंता सह खनन निरीक्षक हरदीप कुमार ने दविंदर सिंह के खिलाफ रेत ढोने वाले ट्रैक्टर ट्रालियों से फर्जी रसीद देकर हफ्ता वसूली करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। दविंदर सिंह जालंधर के वार्ड क्रमांक 66 से निर्दलीय चुनाव लड़कर विजयी हुए थे और हाल में आप में शामिल हुए थे।

Next Story