- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पुलिस ने पिकअप वाहन से...
उत्तर प्रदेश
पुलिस ने पिकअप वाहन से शराब की बरामद, दो तस्करों को किया गिरफ्तार
Admin Delhi 1
2 Jun 2022 11:49 AM GMT
![पुलिस ने पिकअप वाहन से शराब की बरामद, दो तस्करों को किया गिरफ्तार पुलिस ने पिकअप वाहन से शराब की बरामद, दो तस्करों को किया गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/02/1665896-download-7.webp)
x
सिटी क्राइम न्यूज़: जिले की हनुमानगंज थाना पुलिस ने गुरुवार की सुबह एक पिकअप वाहन को पकड़ा। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पिकप वाहन से 25 पेटी अंग्रेजी शराब, 05 पेटी बीयर व 27 बोरी यूरिया बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये है।
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान चम्पारण पश्चिमी निवासी विरेन्द्र प्रसाद, और भुआल गुप्ता के रुप में हुई है। इन लोगों ने बताया कि पिकअप वाहन में बरामद शराब बिहार लेकर जा रहे थे। वाहन में फर्जी नम्बर प्लेट लगा रखा था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना में अभियुक्तों के खिलाफ धोखाधड़ी, तस्करी व आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
![Admin Delhi 1 Admin Delhi 1](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Admin Delhi 1
Next Story