उत्तर प्रदेश

पुलिस ने मुठभेड़ में भट्टा स्वामी को सकुशल किया बरामद, चार बदमाश गिरफ्तार

Admin Delhi 1
5 March 2023 4:43 PM IST
पुलिस ने मुठभेड़ में भट्टा स्वामी को सकुशल किया बरामद, चार बदमाश गिरफ्तार
x

नांगल सोती: नांगल पुलिस ने शनिवार के रात साढ़े सात बजे अपहरण किए गए नजीबाबाद निवासी भट्टा स्वामी सौरभ अग्रवाल को सकुशल बरामद कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार शातिर बदमाशों को अवैध तमंचों और छुरे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया की उन्होंने हत्या और पांच लाख की फिरौती वसूलने के लिए भट्टा स्वामी का अपहरण किया था।

Next Story