उत्तर प्रदेश

मासूम से दुष्कर्म की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Admin4
25 March 2023 9:24 AM GMT
मासूम से दुष्कर्म की सूचना पर दौड़ी पुलिस
x
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में मासूम बच्ची से दुष्कर्म की सूचना से खलबली मच गई। तुरंत इंस्पेक्टर प्रेमनगर मौके पर पहुंचे, लेकिन बच्ची के पिता ने घटना से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी आठ वर्षीय बेटी के साथ मोहल्ले के ही सात वर्षीय बच्चे ने दुष्कर्म किया है। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर प्रेमनगर राजेश कुमार सिंह महिला पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
तब लड़की के पिता ने घटना से इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले लड़की और एक लड़का खेल रहे थे। लड़की की मां ने बिना कुछ देखे पुलिस को दुष्कर्म की सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने जब पूछताछ की तो लड़की की मां और पिता ने दुष्कर्म की घटना से इनकार कर दिया।
Next Story