उत्तर प्रदेश

जुए के अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा

Admin4
12 April 2023 12:53 PM GMT
जुए के अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा
x
बरेली। लंबे समय से सीबीगंज और फतेहगंज पश्चिमी थाना की सीमाओं के बीच जुआ खेला जा रहा था। आखिरकार फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मौके से आठ जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने मौके से नगदी और मोटरसाइकिल बरामद की हैं। जिसमे एक पूर्व प्रधान भी शामिल है।
सीबीगंज के बोहित गांव के पास नहर किनारे खेत में लंबे समय से जुआ खेला जा रहा था। जुआरी कभी सीबीगंज थाना क्षेत्र तो कभी फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के इलाके में अपनी लोकेशन बदल बदलकर जुआ खेल रहे थे। मंगलवार को जुआरियों ने अपना अड्डा फतेहगंज पश्चिमी के टियूलिया गांव में मंदिर के पीछे बनाया था जिसमें मोटी रकम लगाई जा रही थी।
फतेहगंज पश्चिमी के इंस्पेक्टर मनोज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि टियूलिया गांव में मंदिर के पीछे बड़ी संख्या में जुआ खेला जा रहा है। फतेहगंज पश्चिमी थाने के इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार दरोगा, वीरेंद्र सिंह दरोगा, अर्जित कुमार ने टीम के साथ घेराबंदी कर छापा मारा तो वहां पर धांतिया के पूर्व प्रधान सलीम खां, मनोज, जयपाल, प्रिंस, अर्जुन, भगवान, राजू,अंशु को गिरफ्तार किया। उनके पास से 9240 रुपये बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से कई मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Next Story