उत्तर प्रदेश

गांजा तस्कर के घर पर पुलिस की दबिश, महिला कांस्टेबल सहित 3 घायल

jantaserishta.com
22 May 2022 8:55 PM IST
गांजा तस्कर के घर पर पुलिस की दबिश, महिला कांस्टेबल सहित 3 घायल
x
पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गांजा तस्कर के घर पर दबिश देने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया और इसका फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों के पथराव से दबिश देने गई महिला कांस्टेबल सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

अब पुलिस ने इस मामले में कई संगीन धाराओं में केस दर्ज करते हुए गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी हुई है.
दरअसल थरियांव थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में मुखबिर की सूचना पर पुलिस गांजा तस्कर के घर पर दबिश देने गई थी. पुलिस को देखते ही ग्रामीणों ने छत पर चढ़कर पुलिस के ऊपर पथराव शुरू कर दिया जिस वजह से गांजा तस्कर को भागने का मौका मिल गया.
बता दें की पुलिस को मीरपुर गांव में रहने वाले आरोपी तस्कर राजीव सिंह के बारे में सूचना मिली थी कि वो अपने घर से गांजा बेचता है. सूचना मिलने के बाद पुलिस गांजा तस्कर के घर के बाहर जैसे ही पहुंची ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया.
पथराव के बाद मौके से जान बचाकर भागी पुलिसकर्मियों में कांस्टेबल प्रीति वर्मा सहित तीन घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची. उससे पहले गांव में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी. पुलिस अब पत्थरबाजी करने वाले लोगों की तलाश में भी जुट गई है.
पुलिस ने आरोपी गांजा तस्कर के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. घटना को लेकर थरियांव सीओ प्रगति यादव ने बताया की मीरपुर गांव के रहने वाले राजीव सिंह के घर से गांजा बेचे जाने की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद पुलिसकर्मी गांजा तस्कर को पकड़ने गांव गई थी.
उन्होंने कहा, पुलिस के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने छत पर चढ़कर पथराव शुरू कर दिया, जिससे पुलिसकर्मियों को चोट आई है. इस दौरन मौके का फायदा उठाकर तस्कर भी फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story