उत्तर प्रदेश

गांजे के खेत में पुलिस का छापा, 3 क्विंटल हरा गांजा जप्त

jantaserishta.com
23 Jan 2022 8:11 AM IST
गांजे के खेत में पुलिस का छापा, 3 क्विंटल हरा गांजा जप्त
x
सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी।

बांदा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) से पहले यूपी के बांदा में पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशे की खेप (Drug consignment) का जखीरा बरामद किया है. गांजे के कारोबारी तीन सगे भाई हैं. ये आरोपी फसलों के बीच में अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहे थे. आरोपी पौधों को सुखाकर बेचने की तैयारी में थे. इसी दौरान पुलिस ने छापेमारी कर गांजा (Hemp) बरामद कर लिया.

जानकारी के अनुसार, यह मामला बांदा जिले के नरैनी कोतवाली के शंकर पुरवा इलाके का है. एसपी (SP) को सूचना मिली थी कि यहां के रज्जू राजपूत के तीनों बेटे लालबहादुर, पट्टू, और कल्लू फसलों के बीच गांजे की खेती कर रहे हैं.
बता दें कि जिले में एसपी अभिनंदन के नेतृत्व में एक अभियान ऑपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी की और भारी मात्रा में 3 क्विंटल 54 किलोग्राम हरा गांजा बरामद किया. यह गांजा सुखाकर बेचने की तैयारी हो रही थी.
प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं. ऐसे में यह नशे की बड़ी खेप खपाने की तैयारी चल रही थी.
दो आरोपी वांछित घोषित किए गए
इस मामले में SP की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर 3 क्विंटल 54 किलोग्राम हरा गांजा बरामद किया है. इस बरामद किए गए गांजे की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है. पुलिस ने इस दौरान आरोपी तीन सगे भाइयों में से एक को पकड़ा है. दो अन्य फरार हैं. सीओ नरैनी नितिन कुमार ने बताया कि कल थाने में सूचना मिली थी. इस पर गांजा जब्त कर सीज कर दिया गया है. मौके से लाल बहादुर को पकड़ लिया गया है. वहीं पट्टू और कल्लू को वांछित घोषित कर दिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story