उत्तर प्रदेश

पुलिस लाइन में एसपी के साथ पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने किया श्रमदान

Admin Delhi 1
24 March 2023 5:58 AM GMT
पुलिस लाइन में एसपी के साथ पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने किया श्रमदान
x

कुशीनगर: जिले के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन में आज शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ श्रमदान कर साफ-सफाई किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा की साफ-सफाई के माध्यम से अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ बनाये रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी होती है। महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों को स्वच्छ रहने व अपने आस पास के स्थानों को साफ- सुथरा रखने एवं अपने स्वास्थ के प्रति सदैव सचेत रहने के निर्देश दिये गये।

Next Story