- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सहाराश्री सुब्रत रॉय...
उत्तर प्रदेश
सहाराश्री सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने पहुंची 12 थानों की पुलिस, छावनी में तब्दील हुई राजधानी
Admin4
9 Dec 2022 1:04 PM GMT

x
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में स्थित सहारा शहर के आसपास पुलिस के जमावड़े ने माहौल में गर्मी पैदा कर दी है। जानकारी के अनुसार, 12 थानों की फोर्स सहारा प्रमुख सुब्रत राय को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची है। बता दें कि सहारा शहर का गेट पुलिस छावनी जैसी नजर आ रही है। जानकारी ये भी मिली थी कि किसी मामले में लखनऊ पुलिस सहारा शहर में दबिश देने पहुंची है। लेकिन मामले में राय की गिरफ्तारी हुई है या नहीं अभी साफ नहीं हो पाया है।
Next Story