उत्तर प्रदेश

पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी गौ तस्कर को मुठभेड़ में किया घायल

Admin Delhi 1
28 Jun 2022 11:57 AM GMT
पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी गौ तस्कर को मुठभेड़ में किया घायल
x

सिटी क्राइम न्यूज़: थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मंगलवार को अगवानपुर पुल के पास पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 20 हजार रुपये का इनामी गौ तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। घायल गौ तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मंगलवार को तड़के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में कांठ रोड पर अगवानपुर पुल के पास थाना पुलिस के द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान अचानक पुलिस पार्टी पर अज्ञात के द्वारा फायर झोंका गया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया और भागने लगा। एसपी सिटी ने आगे बताया कि पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया जबकि मौके से उसका साथी फरार हो गया। पकड़ा गया आरोपी बदमाश थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अगवानपुर निवासी मोहसिन हैं। उस पर गोकशी के अनेकों मुकदमे दर्ज हैं। मोहसिन थाने का वांछित आरोपी भी हैं इसके ऊपर 20 हजार का इनाम भी घोषित हैं। यह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी नासिर भाग जाने में कामयाब हो गया, जिसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। घायल गौ तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी सिटी ने बताया कि घायल गौ तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हैं और फरार गौ तस्कर की तलाश की जा रही हैं, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story