उत्तर प्रदेश

पुलिस ने देवबंद दारुल उलूम जा रहे क्रांति सेना के पदाधिकारियों को किया हाउस अरेस्ट

Admin Delhi 1
11 Jun 2023 8:27 AM GMT
पुलिस ने देवबंद दारुल उलूम जा रहे क्रांति सेना के पदाधिकारियों को किया हाउस अरेस्ट
x

मुजफ्फरनगर: लव जिहाद के विरोध में देवबंद दारुल उलूम से फतवा जारी कराने जा रहे क्रांति सेना के पदाधिकारियों को पुलिस ने नजरबंद कर लिया। क्रांति सेना ने ऐलान किया कि अगली बार 500 लोगों का प्रतिनिधिमंडल देवबंद जाएगा। क्रांति सेना के महासचिव मनोज सैनी जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी को पुलिस ने नजरबंद किया तो वही सहारनपुर पुलिस ने भी क्रांति सेना के पदाधिकारियों को घर में ही नजरबंद कर रखा है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने भी कार्यालय पर मौजूद सभी पदाधिकारियों को नजर बंद कर पहरेदारी कर रही है।

क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज क्रांति सेना का एक प्रतिनिधिमंडल मुजफ्फरनगर से देवबंद दारुल उलूम में जाकर लव जेहाद के विरोध में एक फतवा जारी कराने की मांग करने की थी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण था और प्रशासन की नॉलेज में था। देवबंद के उलेमाओं ने भी समय दे रखा था। ललित मोहन शर्मा ने कहा कि आज जिस तरह से जिला प्रशासन ने क्रांति सेना के पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट करके कार्यवाही की है यह बहुत ही निराशाजनक और निंदनीय है।

उन्होंने बताया कि क्रांति सेना के पश्चिमी प्रदेश के महासचिव मनोज सैनी, सहारनपुर में क्रांति सेना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र सिरोही, सहारनपुर जिलाध्यक्ष नीरज रोहिल्ला, मुजफ्फरनगर शिव सेना जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज चौधरी सहित कई पदाधिकारियों को पुलिस ने नजरबंद किया है। और अन्य पदाधिकारियों के घरों पर पुलिस ने दबिश देकर डराया हुआ है। और पुलिस घर पर बैठी हुई है। उन्होंने कहा आज हमारा शांतिपूर्ण जाने का कार्यक्रम था। जिसे पुलिस प्रशासन ने धींगा मस्ती के बल पर हमारे लोगों को जाने से रोका है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस मुद्दे पर क्रांति सेना बड़ा आंदोलन करेंगी क्योंकि लव जिहाद का मुद्दा एक बार आप भयावह रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि 1 महीने के अंदर अंदर दर्जनों युवतियों की हत्या हो गई है।

Next Story