उत्तर प्रदेश

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admin4
16 Jan 2023 6:07 PM GMT
दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
बरेली। दुष्कर्म के वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण करा कर जेल भेज दिया है। थाना भुता के ग्राम दौलतपुर करैना निवासी आकाश पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। वह कई दिनों से वांछित चल रहा था। भूता पुलिस ने आज सुबह मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आकाश का मेडिकल परीक्षण करा कर उसे जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में थाना भुता में मुकदमा दर्ज है।
Admin4

Admin4

    Next Story