उत्तर प्रदेश

पुलिस ने करोड़ों रुपये का सोना बरामद कर थपथपाई थी अपनी पीठ, अब लगा ये बड़ा झटका

jantaserishta.com
24 Jun 2021 8:21 AM IST
पुलिस ने करोड़ों रुपये का सोना बरामद कर थपथपाई थी अपनी पीठ, अब लगा ये बड़ा झटका
x
पुलिस सुप्रीम कोर्ट के वकील किसलय पांडे को कालेधन का असल मालिक बता रही है.

नोएडा के सिल्वर सिटी अपार्टमेंट्स करोड़ों रुपये का सोना बरामद कर अपनी पीठ थपथपाने वाली नोएडा पुलिस को एक बड़ा झटका लगा है. नोएडा पुलिस ने 20 करोड़ से ज्यादा सोने की बरामदगी के मामले में जिन 6 लोगों को गिरफ्तार किया था उनमें से एक आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है.

हैरानी की बात यह रही कि सनसनीखेज मामले में नोएडा पुलिस अभी तक पूरी तरह से खुलासा भी नहीं कर पाई है और न ही अभी तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका है.
चोरी हुए करोड़ों रुपये की नकदी और सोने के बिस्किट मामले में पुलिस ने 11 जून को 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. खास बात यह रही कि इन आरोपियों में से एक बिंटू शर्मा को जमानत मिल गई है. अब उम्मीद यही है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी जमानत मिल सकती है. जबकि पुलिस अभी मुख्य आरोपी तक भी नहीं पहुंच पाई है.
इस पूरे मामले में जांच के बाद अब तक नोएडा पुलिस सुप्रीम कोर्ट के वकील किसलय पांडे को कालेधन का असल मालिक बता रही है. हालांकि किसलय पांडे ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए खुद को विदेश में होने की बात कही है.
पूछताछ में खुलासा हुआ था कि करोड़ों रुपये और सोने की चोरी ग्रेटर नोएडा के सिल्वर सिटी-2 अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 301 से की गई थी. पुलिस ने आरोपी अरुण, राजन, जयसिंह, नीरज, अनिल और बिंटू शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story