उत्तर प्रदेश

पुलिस को मिली बड़ी सफलता: तीन छात्राएं हुई थी गायब, यहां से किया गया बरामद

jantaserishta.com
1 Nov 2021 1:22 PM IST
पुलिस को मिली बड़ी सफलता: तीन छात्राएं हुई थी गायब, यहां से किया गया बरामद
x
जानें क्या है मामला.

लखीमपुर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में घर से स्कूल जाने को कहकर निकली कक्षा 9 की 3 लापता छात्राओं को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। एसपी लखीमपुर विजय ढुल ने बताया कि तीनों बच्चियों को दिल्ली से बरामद किया गया है। पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि परिजन से नाराज होकर तीनों घूमने के मकसद से दिल्ली चली आई थीं।

लखीमपुर खीरी के निघासन कस्बे के एक स्कूल में पढ़ने वाली 3 छात्राएं सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थीं, लेकिन तीनों स्कूल नहीं पहुंचीं और गायब हो गईं। परिजन को चिंता हुई तो ढूंढना शुरू किया गया। सफलता न मिलने पर शाम 6 बजे पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर मिलते ही सीओ निघासन सुबोध जायसवाल और प्रभारी निरीक्षक आरके पटेल ने छानबीन और खोज शुरू कर दी। सीओ ने पुलिस अधीक्षक विजय ढुल को भी मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय ढुल निघासन कोतवाली पहुंच गए।
लड़कियों के परिजनों से मिलकर पूछताछ की और जानकारी ली। लड़कियों की सहेलियों और मिलने वाले लोगों से भी पूछताछ की जाने लगी और तीनों छात्राओं की गुमशुदी के साथ पुलिस ने पोस्टर भी जारी कर दिए। वहीं पुलिस ने कस्बे की सड़कों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया तो लड़कियों की लोकेशन पालिया बस अड्डे तक ट्रेस हुई। उसके बाद एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पालिया कस्बे में डेरा डाला।
पलिया बस अड्डे पर फिर तीनों छात्राएं एक बस में बैठते हुए देखी गईं। फिर पुलिस ने उस बस को जांच आधार मानते हुए एक टीम को दिल्ली के लिए रवाना किया। बच्चियों को दिल्ली से सकुशल बरामद किया गया। लखीमपुर खीरी एसपी विजय ढुल ख़ुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे एसपी ने बताया कि तीनों छात्राओं को दिल्ली से सकुशल बरामद किया गया है और टीम उनको लेकर आ रही है। साथ ही बच्चियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे परिजन से नाराज होकर घर से चली आई थीं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story