- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कमिश्नर के बेटे की...
उत्तर प्रदेश
कमिश्नर के बेटे की आत्महत्या मामले में पुलिस के हाथ लगा बड़ा सुराग
Shantanu Roy
11 Sep 2022 9:37 AM GMT

x
बड़ी खबर
झांसी। यूपी के झांसी जिले में सेल टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर राजीव शाक्य के बेटे कौस्तुभ ने गुरुवार को 8वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर ली थी। वही उसके अगले ही दिन पुलिस को कौस्तुभ के कमरे की तलाशी लेने पर लैपटॉप मिला। जिसमें से एक सुसाइड नोट मिला, जिस पर इंग्लिश में लिखा है- SORRY... इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। वही अब पुलिस कौस्तुभ के मोबाइल और लैपटॉप की गहनता से जांच कर रही है। बता दें कि बीते दिन गुरुवार को सेल टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर राजीव शाक्य के बेटे ने सुसाइड कर ली थी। इस मामले में जांच कर रही पुलिस के हाथ मृतक कौस्तुभ का लैपटॉप लगा। जिसमें से पुलिस को 3 लाइन का एक अधूरा सुसाइड नोट मिला, जिसमें इंग्लिश में लिखा है- SORRY... इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। इसके साथ ही कौस्तुभ ने आखिरी मैसेज में एक लड़की को 'I LOVE U' लिखकर भी भेजा था। इसके साथ ही मृतक के परिजनों ने बताया कि कौस्तुभ पढ़ने में बहुत होशियार था, लेकिन वह कैरियर और को लेकर दबाव में रहता था। उन्होंने बताया कि जब भी उसका रिजल्ट आता था तो वह डिप्रेशन में रहने लग जाता था। वही शनिवार से उसके 12वीं कक्षा के हाफ ईयरी एग्जाम भी शुरू होने वाले थे। उन्होंन आगे बताया कि कौस्तुभ अलग स्वभाव का लड़का था और उसके सीमित दोस्त थे। वह उनके अलावा किसी और से बात नहीं करता था।
इस घटना से कौस्तुभ के दोस्तों को भी गहरा सदमा पंहुचा है। दोस्तों ने बताया कि घटना वाने दिन रात को कौस्तुभ पृथ्वी नाम के दोस्त का गिटार लौटाने गया था। सुसाइड से पहले उसने एक लड़की को कॉल लगाया। इसके बाद उसने उपने दोस्त को फौन करके 8वीं मंजिल पर बुलाया था। साथ ही उसने दोस्त से कहा था जल्दी ऊपर आऊ तुम्हें कुछ बताना है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बात करते-करते उसका मोबाइल बंद हो गया था। वही सुबह 8वीं मंजिल के ग्रिल किनारे पुलिस को उसका मोबाइल पड़ा मिला। दरअसल शुक्रवार को राजीव शाक्य के इकलौते बेटे कौस्तुभ (18) ने भोर में रॉयल सिटी की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि जब उनके बेटे ने आत्महत्या की तब उसके माता-पिता घर में मौजूद नहीं थे। वह किसी काम से नोएडा गए हुए थे और कौस्तुभ अपनी दो छोटी बहनों के साथ घर में अकेला था। देर रात वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। वही आत्महत्या करने से पहले कौस्तुभ जमीन पर 'सॉरी' भी लिखा है। कौस्तुभ के कूदने के बाद सिक्योरिटी गार्ड पहुंच गए। काफी देर तक पता नहीं चल पाया कि कूदने वाला बच्चा किसका है। इसके बाद बिल्डिंग का सायरन बजाकर लोगों को जगाया गया। जिसके कुछ देर बाद पता चला कि बच्चा राजीव शाक्य का बेटा है।
Next Story