उत्तर प्रदेश

पुलिस ने फरमानी नाज के गांव से बरामद किया लूटा गया सरिया, पिता और जीजा की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

Admin Delhi 1
10 Nov 2022 9:48 AM GMT
पुलिस ने फरमानी नाज के गांव से बरामद किया लूटा गया सरिया, पिता और जीजा की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
x

सरधना न्यूज़: लूट की घटना में नामजद गायिका फरमानी नाज के पिता व जीजा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम गठित कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। हालांकि दोनों आरोपी अभी तक फरार चल रही है। वहीं पुलिस ने फरमानी नाज के गांव से लूटा गया सरिया बरामद किया है। गौरतलब है कि करीब एक माह पूर्व सरधना के टेहरकी गांव में निर्माणाधीन टंकी परिसर में बदमाशों ने डाका डाला था। बदमाशों ने हथियारों के बल पर दो चौकीदारों को बंधक बनाकर करीब 26 कुंतल सरिया व अन्य सामान लूट लिया था। इसके अलावा हर्रा में भी इसी तरह की घटना हुई थी। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी।

दो दिन पूर्व सरधना पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार करके दोनों घटनाओं का खुलासा कर दिया था। पुलिस के अनुसार घटना में प्रसिद्ध गायिका फरमानी नाज के भाई, पिता व जीजा शामिल थे। पुलिस ने पकड़े गए आठ आरोपियों में फरमानी नाज के भाई अरमान को भी गिरफ्तार किया था। रात में पुलिस ने फरमानी नाज के गांव मोहम्मद पुर लोहढ़ा जिला मुजफ्फरनगर में अभियान चलाकर लूटा का माल भी बरामद कर लिया।

वहीं फरार चल रहे फरमानी नाज के पिता व जीजा की तलाश में एक टीम गठित की गई। जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story