- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मुजफ्फरनगर में दरोगा...
उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर में दरोगा पर आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ ही पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, जाने पूरा मामला
Admin4
13 Nov 2022 2:59 PM GMT

x
मुजफ्फरनगर। दरोगा पर छेड़छाड़ के मामले में नया मोड़ आ गया है। दरोगा ने आरोप लगाने वाली महिला और उसके पति के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बुलंदशहर के गांव धनौरा निवासी दरोगा कुंवरपाल शर्मा पुलिस लाइन में तैनात है। शुक्रवार को उसके खिलाफ गांधी कॉलोनी सुभाष नगर निवासी एक महिला ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। एसपी सिटी को इस बारे में प्रार्थनापत्र दिया था। इस मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। दरोगा ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि महिला व उसके पति विजय ने उनसे बेटी की शादी के लिए 40 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके लिए लिखित में आश्वासन दिया था। 30 हजार रुपये लेकर स्टांप पेपर पर लिख कर दिया।
दस हजार रुपये खाते में जमा कराए। चार माह में रुपये वापस देने का आश्वासन दिया था, लेकिन पांच माह बीतने पर भी रुपये वापस नहीं दिए गए। कई बार फोन करने पर भी उनका फोन रिसीव नहीं किया। आरोप है कि विजय ने पैसा देने से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना सिविल लाइन प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story