- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गायब युवक को पुलिस...
उत्तर प्रदेश
गायब युवक को पुलिस ढूंढने में रही नाकाम, थाने से चंद कदम की दूरी पर मिला शव
Admin4
4 Dec 2022 1:59 PM GMT

x
अमेठी। अमेठी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां 15 दिन पूर्व गायब युवक का शव आज थाने से चंद कदमों की दूरी पर मिलने से मचा हड़कंप। बता दें जिले में ये महीने भर के अंदर दूसरी लाश मिली है। जिसके बाद अब लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने लगे है। जानकारी के अनुसार, युवक का शव तालाब में झाड़ियों के बीच में मिल है। वहीं पीड़ित परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। परिजनों का ये भी आरोप है कि पुलिस को गायब होने की सूचना दी थी उसके बावजूद भी पुलिस ढूंढने का प्रयास नहीं कर रहा थी। आज शव मिलने के बाद सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करने में जुट गई। बता दें ये मामला संग्रामपुर थाना कस्बा कालिकन धाम मंदिर के पास का है। शव मिलने के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
Next Story