उत्तर प्रदेश

दबंगों का पीछा करते घर में दाखिल हुई पुलिस, महिलाओं ने बनाया बंधक

Admin4
23 Nov 2022 2:27 PM GMT
दबंगों का पीछा करते घर में दाखिल हुई पुलिस, महिलाओं ने बनाया बंधक
x
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक गांव में दबंगों को पकड़ने गए SSI को ग्रामीणों ने एक घर में बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि शयोमई गांव में कुछ दबंग युवक फायरिंग कर रहे हैं। उन्हें पकड़ने के लिए SSI मनोज कुमार अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान फायरिंग कर रहा युवक राघवेंद्र भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो वह एक घर में घुस गया।
वहीं जब पुलिस पीछा करते हुए घर में घुसी तो घर की महिलाओं ने दरवाजा बंद कर दिया। आरोप है कि दरवाजा खोलने के लिए कहा तो राघवेंद्र और उसके रिश्तेदारों ने SSI से मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी। यह जानकारी खैरगढ़ थाने के इंचार्ज को दी गई तो वे मौके पर पहुंचे। जिसके बाद SSI मनोज कुमार को छुड़ाया गया। इस बीच राघवेंद्र और उसके साथी फरार हो गए। पुलिस ने राघवेंद्र की बहन डोली और पत्नी संगीता समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान डोली घबरा गई थी जिसके बाद उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जिसका पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है।
मामले में जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि 21 तारीख की शाम को गांव से सूचना मिली थी कि कुछ दबंग लोग फायरिंग कर रहे हैं। उनको पकड़ने के लिए चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिपाहियों के साथ पहुंचे तो दबंग अपने घर में घुस गए। उन्हें पकड़ने के लिए चौकी इंचार्ज घर में घुसे तो उन्हें बंधक बना लिया और उनके साथ अभद्रता की गई साथ ही वर्दी भी फाड़ दी। इस घटना में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 2 लोग अभी फरार चल रहे हैं। साथ ही एसपी ने बताया कि राघवेंद्र की गांव में किसी से दुश्मनी चल रही थी।
Next Story