उत्तर प्रदेश

असलहा बना रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश गिरफ्तार

Rani Sahu
19 Sep 2022 10:20 AM GMT
असलहा बना रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश गिरफ्तार
x
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अवैध असलहा बना रहे बदमशों से रविवार देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया है। वहीं भाग रहे दूसरे आरोपी को पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अवैध असलहा बनाने वाले औजार और असलहे बरामद किए हैं।
आरोपी गोलू भागने के फिराक में था, पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने का हथियार पुलिस टीम को मिला है। सात बने और 3 अधबने अवैध असलहे मिले हैं। इसके अलावा एक अपाची बाइक भी बरामद की गई है। इन दोनों की पहचान हो गई है। एक का नाम रत्नेश निवासी गांव मेंहदीपुर, थाना पीपरी कौशाम्बी और दूसरा आरोपी गोलू गांव मेंहदीपुर कौशांबी का है।
Next Story