उत्तर प्रदेश

लूटपाट करने वाले गिरोह से हुई पुलिस की मुठभेड़, 2 बदमाशों को लगी गोली

Admin4
20 July 2023 12:30 PM GMT
लूटपाट करने वाले गिरोह से हुई पुलिस की मुठभेड़, 2 बदमाशों को लगी गोली
x
ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख पुलिस रोज की तरह रोजा गोलचक्कर के पास चैकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक पर आ रहे दो लोगों को रुकने का इशारा किया गया, जिसपर उन्होंने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की और 2 बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 2 संदिग्ध व्यक्ति एक बाइक पर सवार थे, जिन्हे चेकिंग के लिए पुलिस द्वारा रोका गया तो उक्त व्यक्ति बाइक को वापस मोड़कर भागने लगे जिस पर पीछा करने पर बदमाश पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध शस्त्र से फायर किया। पुलिस ने भी जवाबी करवाई की। इसके बाद बदमाश भूपेंद्र उर्फ बिट्टू पुत्र कुंवरपाल निवासी गांव शाहपुर थाना सलेमपुर जिला बुलन्दशहर उम्र लगभग 33 वर्ष और दीपक भडाना पुत्र सुन्दर सिंह भडाना नि0 ग्राम कपसई थाना नरसैना जिला बुलन्दशहर उम्र लगभग 26 वर्ष, दोनो के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को घायल बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध तमंचा 315 बोर व 4 खोखा व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 1 जोड़ी कुंंडल लूटे हुए तथा एक बाइक जो थाना सूरजपुर क्षेत्र से चोरी की गई थी, बरामद हुई है।
Next Story