उत्तर प्रदेश

पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक गोकश घायल

Tara Tandi
30 Aug 2023 1:12 PM GMT
पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक गोकश घायल
x
जानीखुर्द में जानी पुलिस की गोकशी कर रहे गोकशों से बुधवार तडके मुठभेड़ हाे गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक गोकश घायल हो गया। वही एक गोकश को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। जबकि चार गोकश मौके से भागने में सफल रहे है। पुलिस ने गोकशों से दो तमंचे और तीन कारतूस बरामद किये है। घायल गोकश को पुलिस ने उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया है।
जानी थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी के अनुसार पुलिस के एक सूचना पर धौलड़ी के जंगल में बुधवार तडके दबिश दी। इस दौरान पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद व्यक्ति पुलिस पर गोली चलाते हुए मौके से भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में रिहान पुत्र गुलाब पुलिस की पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस ने घायल रिहान को उपचार के लिये सीएचसी पांचली में भर्ती करवाया है। वहीं पुलिस ने मौके से सुहेब पुत्र इकबाल निवासी मुरादनगर जिला गाजियाबाद को मुठभेड़ के बाद मौके से गिरफ्तार किया है।
मौके से अज्ञात चार आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये रिहान और सुहेब से दो तमंचे और तीन कारतूस बरामद किये है। पुलिस ने मौके से गोकशी करने के औजार और एक गोवंश भी बरामद किया है।
Next Story