उत्तर प्रदेश

पुलिस ने ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी सुरेश प्रधान को हिरासत में लिया

Admin Delhi 1
15 Jan 2023 11:01 AM GMT
पुलिस ने ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी सुरेश प्रधान को हिरासत में लिया
x

बरेली: कटरी में हुए तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी शनिवार देर रात रहस्यमय तरीके से शहर के गांधी उद्यान के पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जब पुलिस को सुरेश प्रधान के अस्पताल पहुंचने की खबर मिली तो खलबली मच गई। पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंच गए और घटना के बाद गंभीर हालत में इलाज कराने और अस्पताल पहुंचने तक की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस उसे हिरासत में बताते हुए अपनी पीठ थपथपा रही है।

हालांकि, सच यह है कि सुरेश तोमर को उसके छोटे भाई की पत्नी सुनीता ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ प्रधान के बेटे संजय और राहुल समेत सूरजपाल के बेटे विपिन और विकास को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। मामले में अभी तक पुलिस कुल छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि अस्पताल के आस-पास मौजूद लोगों समेत अस्पताल स्टॉप के लोगों में चर्चा रही कि इसे पुलिस ने ही अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस हिरासत में हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुरेश प्रधान का इलाज चल रहा है। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल प्रधान के दो बेटे संजय और राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अभी तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।- राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta